नई दिल्ली: देश में एक तरफ कड़ाके की ठंड पड़ रही है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग (IMD) ने भारी बारिश की चेतावनी जारी कर हलचल बढ़ा दी है। साल 2025 में रिकॉर्ड तोड़ मानसूनी बारिश के बाद, अब 2026 की शुरुआत में भी इंद्रदेव मेहरबान नजर आ रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, 26, 27 और 28 जनवरी को देश के बड़े हिस्से में भारी बारिश होने की संभावना है।
दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में मौसम सबसे ज्यादा आक्रामक रहेगा, जहाँ तीन दिनों तक मूसलाधार बारिश के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। वहीं, उत्तर भारत के हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश के साथ ओले गिरने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है। दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में भी गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद है, जिससे ठिठुरन और बढ़ेगी।