भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार शाम भोपाल में आयोजित ‘द इकोनॉमिक टाइम्स चेंजमेकर्स ऑफ मध्यप्रदेश 2.0’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के विकास का रोडमैप साझा किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है। उन्होंने घोषणा की कि मध्यप्रदेश निवेश के मामले में देश में तीसरे स्थान पर पहुँच गया है और यहाँ के औद्योगिक नवाचार अब अन्य राज्यों के लिए मॉडल बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 15 नव उद्यमियों को ‘चेंजमेकर ट्रॉफी’ से सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ये उद्यमी ही ‘मध्यप्रदेश 2.0’ की असली पहचान हैं। कार्यक्रम के दौरान टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप ने मुख्यमंत्री को उनके जन्म तिथि (25 मार्च 1965) के दिन का मूल समाचार पत्र भेंट कर उनका अभिनंदन किया।