मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 को घोषित किया ‘कृषक कल्याण वर्ष’; मिशन मोड में होगा योजनाओं का क्रियान्वयन

मध्य प्रदेश सरकार ने 2026 को घोषित किया ‘कृषक कल्याण वर्ष’; मिशन मोड में होगा योजनाओं का क्रियान्वयन

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के अन्नदाताओं की खुशहाली के लिए एक बड़ा कदम उठाते हुए वर्ष 2026 को ‘कृषक कल्याण वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसानों का कल्याण सरकार के लिए केवल प्राथमिकता नहीं, बल्कि एक मिशन है।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि इस वर्ष के दौरान ‘किसान रथ’ चलाए जाएं, जिनका शुभारंभ स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा किया जाए। उन्होंने कृषि विकास के लिए ई-विकास पोर्टल के उपयोग और संतुलित उर्वरक वितरण पर जोर दिया। इस महाभियान में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन और सहकारिता सहित 15 से अधिक विभाग मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) और सीएसआर फंड जैसे नए वित्तीय स्रोतों का उपयोग कर कृषि इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *