भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 सीरीज का पांचवां और निर्णायक मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेला जा रहा है। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ताजा अपडेट के अनुसार, भारतीय टीम ने 10 ओवर के खेल के बाद 2 विकेट खोकर 102 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर ईशान किशन और कप्तान सूर्या डटे हुए हैं।
भारतीय पारी की शुरुआत धमाकेदार रही, लेकिन 5वें ओवर में टीम को दोहरा झटका लगा। लॉकी फर्ग्यूसन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए अभिषेक शर्मा (30 रन) को बोल्ड किया और फिर अपने होमग्राउंड पर खेल रहे संजू सैमसन (6 रन) को कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। सैमसन के लिए यह सीरीज बेहद निराशाजनक रही है, जहाँ 5 मैचों में वे केवल 46 रन ही बना सके। मैच की शुरुआत में एक दिलचस्प वाकया भी हुआ जब अभिषेक शर्मा के छक्के से गेंद बाउंड्री बोर्ड पर लगकर खराब हो गई, जिसे बाद में बदलना पड़ा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
| भारत | न्यूजीलैंड |
| सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह। | मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट, फिल एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिचेल, बेवोन जैकस, काइल जैमिसन, ईश सोढ़ी, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी। |