सूर्या का धमाका और सिराज की रफ्तार: भारत ने USA को 29 रनों से रौंदकर वर्ल्ड कप में किया विजयी आगाज

सूर्या का धमाका और सिराज की रफ्तार: भारत ने USA को 29 रनों से रौंदकर वर्ल्ड कप में किया विजयी आगाज

मुंबई: टी-20 वर्ल्ड कप के अपने पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम ने धमाकेदार जीत दर्ज की है। शनिवार रात मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने अमेरिका (USA) को 29 रनों से शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में अमेरिकी टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 133 रन ही बना सकी।

कप्तान सूर्या का ऐतिहासिक रिकॉर्ड मुश्किल समय में टीम की कमान संभालते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों पर नाबाद 84 रनों की तूफानी पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल अपना 8वां टी-20आई अर्धशतक जड़ा, बल्कि बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय टी-20 में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। उन्हें शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया।

गेंदबाजों का जलवा गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज ने घातक प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट चटकाए। सिराज ने पावरप्ले में ही दो विकेट झटककर अमेरिका की कमर तोड़ दी थी। अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने भी 2-2 विकेट लेकर जीत में अहम भूमिका निभाई। इस जीत के साथ भारत ग्रुप-ए के पॉइंट टेबल में टॉप पर पहुंच गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *