रायपुर/गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘परीक्षा पे चर्चा’ के नौवें संस्करण के दूसरे एपिसोड के तहत देशभर के छात्रों के साथ संवाद किया। कोयंबटूर से सीधे छत्तीसगढ़ और फिर गुवाहाटी (अष्टलक्ष्मी) पहुंचे प्रधानमंत्री ने छात्रों को जीवन और शिक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण टिप्स दिए।
पीएम मोदी ने इस दौरान चार प्रमुख बिंदुओं पर विशेष जोर दिया:
- टेक्नोलॉजी और लेखन: उन्होंने छात्रों को आगाह किया कि वे टेक्नोलॉजी के गुलाम न बनें, बल्कि अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए इसका इस्तेमाल करें। साथ ही, उन्होंने पढ़ने के साथ-साथ लिखने की आदत डालने की सलाह दी।
- सामूहिक विकास: पीएम ने छात्रों को अपने कमजोर सहपाठियों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि दूसरों को पढ़ाने से खुद का ज्ञान भी बढ़ता है।
- तनाव प्रबंधन: परीक्षा के तनाव पर उन्होंने कहा कि पुराने अनुभवों से सीखें और निरंतर पेपर सॉल्व करने की प्रैक्टिस करें।
- नेतृत्व और निडरता: पीएम का मूल मंत्र था— “पहले निडर बनो, फिर लीडर बनो।” उन्होंने स्वच्छता का उदाहरण देते हुए कहा कि जब आप निडर होकर पहल करते हैं, तो लोग खुद-ब-खुद आपके पीछे चलने लगते हैं।