लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों ने किए हस्ताक्षर; चर्चा होने तक सदन नहीं जाएंगे बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव, 118 सांसदों ने किए हस्ताक्षर; चर्चा होने तक सदन नहीं जाएंगे बिरला

नई दिल्ली: बजट सत्र के बीच देश की सियासत में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। मंगलवार को विपक्षी दलों ने एकजुट होकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का नोटिस पेश कर दिया है। इस प्रस्ताव पर कुल 118 सांसदों के हस्ताक्षर हैं। सूत्रों के हवाले से खबर है कि इस कदम से आहत ओम बिरला ने फैसला किया है कि जब तक अविश्वास प्रस्ताव पर फैसला नहीं हो जाता, वे लोकसभा की कार्यवाही का हिस्सा नहीं बनेंगे और न ही स्पीकर की कुर्सी संभालेंगे।

न्यूज एजेंसी IANS के अनुसार, विपक्ष के इस प्रस्ताव पर सदन में 9 मार्च को विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। आपको बता दें कि बजट सत्र का वर्तमान चरण 13 फरवरी को समाप्त हो रहा है, जिसके बाद 8 मार्च से सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी। मंगलवार को सदन का माहौल काफी गरमाया रहा और बजट सत्र के 10वें दिन कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी। दोपहर 2 बजे दोबारा कार्यवाही शुरू होने पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने बजट पर चर्चा की शुरुआत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *