टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेट से रौंदा; सइफर्ट और एलन की रिकॉर्ड साझेदारी से ग्रुप-डी में टॉप पर पहुंची कीवी टीम

टी-20 वर्ल्ड कप: न्यूजीलैंड ने UAE को 10 विकेट से रौंदा; सइफर्ट और एलन की रिकॉर्ड साझेदारी से ग्रुप-डी में टॉप पर पहुंची कीवी टीम

चेन्नई: चेपॉक के मैदान पर न्यूजीलैंड ने अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को एकतरफा मुकाबले में 10 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी UAE की टीम ने कप्तान मुहम्मद वसीम (66) और अलीशान शराफू (55) के अर्धशतकों की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाए।

जवाब में न्यूजीलैंड के ओपनर्स टिम सइफर्ट (89)* और फिन एलन (84)* ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 15.2 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। दोनों के बीच हुई 175 रनों की अटूट साझेदारी टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास में न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई है। इस जीत के साथ न्यूजीलैंड 4 अंकों के साथ ग्रुप-डी में पहले स्थान पर आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *