‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का दिल्ली में शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे शाम 5 बजे औपचारिक शुरुआत, सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज जुटेंगे

‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का दिल्ली में शंखनाद: पीएम मोदी करेंगे शाम 5 बजे औपचारिक शुरुआत, सुंदर पिचाई और सैम ऑल्टमैन जैसे दिग्गज जुटेंगे

नई दिल्ली: भारत की राजधानी आज से दुनिया के सबसे बड़े टेक्नोलॉजी महाकुंभ की गवाह बन रही है। दिल्ली के भारत मंडपम में आज, 16 फरवरी से ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026’ का आगाज हो गया है। हालांकि समिट की गतिविधियां सुबह से शुरू हो चुकी हैं, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम 5 बजे इसका औपचारिक उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 20 फरवरी तक चलेगा।

वैश्विक दिग्गजों का जमावड़ा: इस 5 दिवसीय कार्यक्रम में दुनिया के 100 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं। इसमें फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्राजील के राष्ट्रपति लुला डी सिल्वा सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष शिरकत करेंगे। टेक जगत की बात करें तो गूगल के सुंदर पिचाई, ओपनएआई के सैम ऑल्टमैन, एनवीडिया के जेन्सेन हुआंग और भारतीय उद्योगपति मुकेश अंबानी, एन. चंद्रशेखरन व नंदन नीलेकणि जैसे 40 से ज्यादा सीईओ इस मंच पर मौजूद रहेंगे।

थीम और उद्देश्य: पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर मेहमानों का स्वागत करते हुए बताया कि इस समिट की थीम ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ रखी गई है। इसका मुख्य उद्देश्य आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग मानवता की भलाई और विकास के लिए करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *