भोपाल: मध्यप्रदेश पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। प्रदेश के विभिन्न जिलों में तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस ने कुल 53 दोपहिया वाहन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने न केवल शातिर चोरों को दबोचा, बल्कि चोरी के वाहन खरीदने वालों पर भी शिकंजा कसा है।
प्रमुख सफलताएं:
- खरगोन: पुलिस ने सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश किया और कुल 19 मोटरसाइकिलें (कीमत करीब 9.5 लाख रुपये) बरामद कीं।
- पन्ना: शाहनगर पुलिस ने कटनी, छतरपुर और अनूपपुर से चोरी की गई 11 मोटरसाइकिलों सहित कुल 12 वाहन जप्त किए।
- इंदौर: शहर के हीरानगर और एरोड्रम थाना क्षेत्रों से कुल 6 वाहन बरामद किए गए, जिनकी कीमत लाखों में है।