स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ी छलांग: देश के 30 लाख घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल, पीएम मोदी ने जताई खुशी

स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में बड़ी छलांग: देश के 30 लाख घरों की छतों पर लगे सोलर पैनल, पीएम मोदी ने जताई खुशी

नई दिल्ली: भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में आज एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर योजना’ के तहत 30 लाख घरों द्वारा रूफटॉप सोलर अपनाने की सफलता की जमकर सराहना की है। प्रधानमंत्री ने इसे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम बताया है।

प्रधानमंत्री ने सभी लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संरक्षण में मददगार है, बल्कि नागरिकों के बीच बचत और सतत जीवनशैली को भी बढ़ावा दे रही है। केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के एक सोशल मीडिया पोस्ट का उत्तर देते हुए पीएम ने जोर दिया कि यह योजना भविष्य के लिए तैयार भारत के निर्माण का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि 30 लाख परिवारों की यह जनभागीदारी दर्शाती है कि देश अब ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *