मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार: 5 दिनों में 1.43 करोड़ की संपत्ति बरामद, ‘ऑपरेशन किसान रक्षक’ में मिली बड़ी सफलता

मध्यप्रदेश पुलिस का अपराधियों पर बड़ा प्रहार: 5 दिनों में 1.43 करोड़ की संपत्ति बरामद, ‘ऑपरेशन किसान रक्षक’ में मिली बड़ी सफलता

भोपाल: प्रदेश में संगठित अपराध और ठगी के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए मध्यप्रदेश पुलिस ने पिछले पांच दिनों में बड़ी कामयाबी हासिल की है। विभिन्न जिलों में की गई प्रभावी कार्यवाहियों के दौरान पुलिस ने कुल 1 करोड़ 43 लाख रुपये से अधिक की चोरी और ठगी गई संपत्ति बरामद की है।

इस अभियान में राजगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन किसान रक्षक’ सबसे प्रमुख रहा, जहां पुलिस ने जमीन धोखाधड़ी के मामले में किसानों के 39 लाख रुपये शत-प्रतिशत बरामद कर दो आरोपियों को जेल भेजा। आरोपियों ने पहले से बिकी हुई जमीन को दोबारा बेचकर किसानों से 25 लाख रुपये RTGS और 14 लाख नगद हड़प लिए थे। पुलिस की तकनीकी टीम ने बैंक ट्रांजेक्शन और दस्तावेजों के विश्लेषण से इस धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *