मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपरिवार किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएँ

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सपरिवार किया होलिका दहन, प्रदेशवासियों को दी रंगों के पर्व की शुभकामनाएँ

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को मुख्यमंत्री निवास पर हर्षोल्लास और पारंपरिक विधि-विधान के साथ होली का पर्व मनाया। मांगलिक और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मुख्यमंत्री ने अपनी धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव के साथ होलिका की पूजा-अर्चना की और फिर होलिका दहन किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए इस अवसर पर होलिका दहन में ‘गौ-काष्ठ’ (गाय के गोबर से बनी लकड़ियाँ) का विशेष रूप से उपयोग किया गया।

इस अवसर पर मध्यप्रदेश हिंदी ग्रंथ अकादमी के निदेशक श्री अशोक कड़ेल और मुख्यमंत्री के अन्य परिजन भी उपस्थित रहे। दहन के पश्चात मुख्यमंत्री ने निवास कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने सभी को होली की व्यक्तिगत रूप से बधाई दी और प्रसादी के रूप में पारंपरिक ‘गुझिया’ का वितरण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *