सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर को हटाया, गुना SP पर भी गिरी गाज

सुशासन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर को हटाया, गुना SP पर भी गिरी गाज

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को सीधी जिले का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा दिया। जनसंवाद के दौरान मिली शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री ने सीधी कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक पी.एस. धनवाल को भी निलंबित कर दिया गया है।

कार्यवाही का सिलसिला यहीं नहीं थमा; गुना जिले में तलाशी के दौरान मिली नकदी के मामले में संदिग्ध भूमिका पाए जाने पर वहां के पुलिस अधीक्षक (SP) अंकित सोनी को भी पद से हटाने के आदेश जारी किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि “जो अधिकारी फील्ड में जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर सकते, उन्हें पद पर रहने का कोई अधिकार नहीं है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *