रीवा के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय: उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं की दी सौगात

रीवा के सर्वांगीण विकास का नया अध्याय: उप मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कृति से जुड़ी बड़ी परियोजनाओं की दी सौगात

उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने रविवार को अपने रीवा प्रवास के दौरान जिले के भविष्य को नई दिशा देने वाली कई महत्वपूर्ण योजनाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार केवल भौतिक निर्माण ही नहीं, बल्कि समाज के स्वास्थ्य और नैतिक मूल्यों के संरक्षण को भी अपनी प्राथमिकता मानती है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम उठाते हुए उन्होंने मनगवां में ‘पासुमा’ संस्था द्वारा संचालित नि:शुल्क कैंसर जांच केंद्र का उद्घाटन किया। प्रदेश की 8 लाख किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए चलाए जा रहे नि:शुल्क एचपीव्ही (HPV) टीकाकरण अभियान की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बचाव ही सबसे बड़ा उपचार है। इसके साथ ही, विन्ध्य क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान को पुनर्जीवित करने के लिए लक्ष्मणबाग में 35 करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक रामानुज संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर बनाने की घोषणा की गई, जिसका निर्माण एक वर्ष के भीतर पूरा करने का लक्ष्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *