रतलामी सेव बनेगा ग्लोबल ब्रांड: एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने उद्यमियों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर कब्जा करने का किया आह्वान

रतलामी सेव बनेगा ग्लोबल ब्रांड: एमएसएमई मंत्री चेतन्य काश्यप ने उद्यमियों से अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर कब्जा करने का किया आह्वान

मध्यप्रदेश के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री श्री चेतन्य कुमार काश्यप ने रविवार को रतलाम में आयोजित ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ODOP) समिट 2026 को संबोधित किया। उन्होंने उद्यमियों और निवेशकों से अपील की कि वे जीआई (GI) टैग का अधिकतम लाभ उठाकर रतलामी सेव को वैश्विक स्तर पर स्थापित करें। मंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार का लक्ष्य न केवल उत्पादों की ब्रांडिंग करना है, बल्कि रतलामी सेव की गुणवत्ता और काम को भी विश्व स्तरीय बनाना है।

समिट के दौरान औद्योगिक विकास के आंकड़ों पर चर्चा करते हुए श्री काश्यप ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश की जीडीपी में कृषि का योगदान 30-40 प्रतिशत है, जबकि उद्योगों का योगदान 20 प्रतिशत है। सरकार का संकल्प इस औद्योगिक हिस्सेदारी को तेजी से बढ़ाना है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में राज्य की औद्योगिक नीति को सरल बनाया गया है ताकि स्थानीय उद्यमियों को निवेश के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके। कार्यक्रम में रतलामी सेव को जीआई टैग दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले श्री शैलेन्द्र गाँधी को सम्मानित भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *