ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: ‘जल्द गंभीर हो जाए तेहरान, वरना होंगे गंभीर परिणाम’

ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम: ‘जल्द गंभीर हो जाए तेहरान, वरना होंगे गंभीर परिणाम’

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि तेहरान को बातचीत में गंभीरता दिखानी चाहिए, अन्यथा इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने दावा किया कि ईरान अमेरिका से समझौते के लिए आग्रह कर रहा है, जबकि सार्वजनिक रूप से अलग रुख दिखा रहा है।

ट्रंप ने अपने ट्रुथ सोशल प्लेटफॉर्म पर लिखा कि ईरानी वार्ताकार “अजीब” हैं और वे अमेरिका से डील के लिए गुजारिश कर रहे हैं। उनका कहना था कि ईरान की सैन्य स्थिति कमजोर हो चुकी है और उसके पास वापसी का कोई विकल्प नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *