IPL 2026: इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी

IPL 2026: इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी

BCCI ने पुष्टि की है कि इस बार IPL की ओपनिंग सेरेमनी आयोजित नहीं की जाएगी। BCCI के सेक्रेटरी देवजीत सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में बताया कि पिछले साल 4 जून को हुई दुखद घटना की वजह से पहले दिन कोई फॉर्मल फंक्शन या कल्चरल इवेंट नहीं होगा।

IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जाएगा। सैकिया ने यह भी बताया कि बोर्ड फाइनल वाले दिन ग्रैंड क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित करने की योजना बना रहा है, जो 31 मई को होगी।

स्मरणीय है कि 4 जून 2025 को RCB ने पहली बार IPL ट्रॉफी जीती थी। बेंगलुरू में विजय परेड के दौरान स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस हादसे की याद में RCB और KSCA ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में स्मारक पट्टिका लगाने और 11 सीटों को हमेशा खाली रखने का निर्णय लिया है। मैच से पहले पीड़ितों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखा जाएगा।

IPL 2026 के लिए फिलहाल 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया गया है। अप्रैल-मई में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने की वजह से इस बार सीमित मैच ही खेले जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *