जावरा में डायल-112 के जवानों ने बचाई तीन जिंदगियां: सड़क हादसे में घायल मासूम और दंपत्ति को समय पर पहुँचाया अस्पताल

जावरा में डायल-112 के जवानों ने बचाई तीन जिंदगियां: सड़क हादसे में घायल मासूम और दंपत्ति को समय पर पहुँचाया अस्पताल

इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र के बेगमपुरा चौराहे के पास हुए एक सड़क हादसे में मध्य प्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा देवदूत बनकर सामने आई। अनियंत्रित होकर गिरी एक मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना मिलते ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम, भोपाल ने तत्काल स्थानीय टीम को रवाना किया।

मौके पर पहुँचे डायल-112 स्टाफ के आरक्षक संदीप कुमरे और पायलट नंद लाल ने बिना समय गंवाए मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया। उन्होंने एम्बुलेंस का इंतजार करने के बजाय एफआरव्ही (FRV) वाहन की मदद से तीनों घायलों को तुरंत जावरा के शासकीय चिकित्सालय पहुँचाया। समय पर इलाज मिलने से घायलों की स्थिति अब स्थिर है। पुलिस की इस मुस्तैदी की स्थानीय नागरिकों ने काफी सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *