मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ‘लॉन्चपैड इनक्यूबेशन सेंटर’ का किया लोकार्पण; बोले- ज्ञान ही अब सबसे बड़ा खजाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में ‘लॉन्चपैड इनक्यूबेशन सेंटर’ का किया लोकार्पण; बोले- ज्ञान ही अब सबसे बड़ा खजाना

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर के सिंहासा आईटी पार्क में नवनिर्मित ‘लॉन्चपैड इनक्यूबेशन एवं इनोवेशन सेंटर’ का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश के युवाओं का आह्वान किया कि वे केवल नौकरी खोजने वाले न बनें, बल्कि स्टार्टअप के माध्यम से दूसरों को रोजगार देने वाले उद्यमी बनें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मध्य प्रदेश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने घोषणा की कि भोपाल में प्रदेश की पहली नॉलेज और एआई (AI) सिटी बनाई जा रही है, जबकि उज्जैन को साइंस सिटी के रूप में विकसित किया जा रहा है। डॉ. यादव ने जोर देकर कहा कि आज के दौर में जमीन-जायदाद से बड़ा खजाना ‘ज्ञान’ है। भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है और मध्य प्रदेश इसमें अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

इस केंद्र की स्थापना आईआईटी इंदौर (IITI Drishti CPS) और एमपीएसईडीसी (MPSEDC) के सहयोग से की गई है। लगभग 10 करोड़ रुपये के निवेश से बने इस सेंटर का लक्ष्य अगले 7 वर्षों में 100 स्टार्टअप्स को तैयार करना और सैकड़ों रोजगार के अवसर पैदा करना है। कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *