मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश: सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, प्रदेश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद टनल का 85% कार्य पूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश: सिंचाई परियोजनाओं में लाएं तेजी, प्रदेश की सबसे लंबी स्लीमनाबाद टनल का 85% कार्य पूर्ण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को समत्व भवन में नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण की 270वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश में सिंचाई नेटवर्क के विस्तार की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि निर्माणाधीन सिंचाई परियोजनाओं को समय-सीमा में पूरा किया जाए और इनके मार्ग में आने वाली किसी भी प्रशासकीय या वित्तीय बाधा को तत्काल दूर किया जाए।

बैठक में जानकारी दी गई कि बरगी व्यपवर्तन परियोजना के अंतर्गत बन रही 11.952 किलोमीटर लंबी स्लीमनाबाद टनल का 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। यह देश की सबसे लंबी जल सुरंगों में से एक है। मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक के उपयोग की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस टनल के पूर्ण होते ही इसका भव्य उद्घाटन किया जाएगा। इस परियोजना से जबलपुर, कटनी, सतना, मैहर, पन्ना और रीवा जिलों के लगभग 1450 गांवों की 2.45 लाख हेक्टेयर भूमि सिंचित होगी। बैठक में जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्य सचिव अनुराग जैन सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *