डायल-112 के जांबाज जवानों ने बचाई यात्रियों की जान: कटनी में बस पलटने के बाद घायलों को पहुँचाया अस्पताल

डायल-112 के जांबाज जवानों ने बचाई यात्रियों की जान: कटनी में बस पलटने के बाद घायलों को पहुँचाया अस्पताल

जिले के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत लंतरा के पास 30 मार्च 2026 को एक भीषण सड़क हादसा टल गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे 8 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112, भोपाल को सूचना मिलते ही कुठला क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही (FRV) वाहनों को तुरंत मौके पर रवाना किया गया।

घटनास्थल पर पहुँचकर आरक्षक दुर्गेश और पायलट दीपक कुमार ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को संभाला। डायल-112 के इन ‘हीरोज’ ने बिना समय गंवाए सभी 8 घायलों को सरकारी और चिकित्सा वाहनों की मदद से शासकीय चिकित्सालय कुठला पहुँचाया। पुलिस की इस संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई की बदौलत घायलों को समय पर इलाज मिल सका, जिससे उनकी जान बच गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *