रायसेन में देवदूत बने डायल-112 के जवान: पुल के पास लावारिस मिले नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया

रायसेन में देवदूत बने डायल-112 के जवान: पुल के पास लावारिस मिले नवजात को सुरक्षित अस्पताल पहुँचाया

खाकी का मानवीय चेहरा एक बार फिर रायसेन जिले में देखने को मिला है। मंगलवार, 07 अप्रैल को औबेदुल्लागंज क्षेत्र के पटेल चौराहा ब्रिज के पास एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा छोड़े गए नवजात शिशु के लिए डायल-112 के जवान रक्षक बनकर पहुँचे। जैसे ही राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल को इस मासूम के परित्यक्त अवस्था में होने की सूचना मिली, बिना समय गंवाए स्थानीय एफआरव्ही (FRV) वाहन को मौके पर रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचे प्रधान आरक्षक अवधेश भदौरिया और पायलट अनीस खान व हरिप्रसाद ने देखा कि शिशु असुरक्षित स्थिति में था। टीम ने अत्यंत संवेदनशीलता के साथ नवजात को अपने संरक्षण में लिया और तुरंत शासकीय चिकित्सालय औबेदुल्लागंज पहुँचाया। पुलिसकर्मियों की इस त्वरित कार्रवाई और करुणा ने न केवल एक मासूम की जान बचाई, बल्कि समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक गहरा कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *