तूल: मौत को मात देकर बाहर आया कुएं में गिरा युवक, डायल-112 के जवानों ने बचाई 32 वर्षीय व्यक्ति की जान

तूल: मौत को मात देकर बाहर आया कुएं में गिरा युवक, डायल-112 के जवानों ने बचाई 32 वर्षीय व्यक्ति की जान

जिले के मुलताई थाना क्षेत्र के ग्राम गंगापुर में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। डायल-112 के जवानों की सूझबूझ और तत्परता से कुएं में गिरे एक 32 वर्षीय व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना 8 अप्रैल की है, जब भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गहरे कुएं में गिर गया है और उसे तत्काल मदद की जरूरत है।

सूचना मिलते ही मुलताई क्षेत्र में तैनात एफआरव्ही (FRV) वाहन को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। मौके पर पहुंचे स्टाफ शिवराम परते और पायलट रमेश भावसार ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। जवानों ने साहस का परिचय देते हुए युवक को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाला और बिना समय गंवाए उसे उपचार के लिए पट्टन अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से युवक को समय पर डॉक्टरी सहायता मिल सकी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *