मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश के किसानों के लिए संचालित कल्याणकारी योजनाओं का विस्तृत ब्यौरा साझा किया है। उन्होंने बताया कि पीएम किसान और मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत 84 लाख से अधिक किसानों को प्रतिवर्ष 12,000 रुपये सीधे खातों में भेजे जा रहे हैं। आपदा प्रभावित 24 लाख किसानों को 2106 करोड़ रुपये की राहत राशि प्रदान की गई है।
सरकार ने किसानों के हित में कई बड़े निर्णय लिए हैं, जिनमें गेहूं पर 40 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, धान पर 4000 रुपये प्रति हेक्टेयर प्रोत्साहन और सोयाबीन का एमएसपी पर उपार्जन शामिल है। किसानों को 0% ब्याज पर ऋण और 1.79 करोड़ किसानों को फसल बीमा की सुरक्षा दी जा रही है। बिजली के क्षेत्र में भी अनुसूचित जाति-जनजाति के किसानों को 5 एचपी तक मुफ्त बिजली और सोलर पंप के लिए ‘पीएम कुसुम’ योजना का लाभ दिया जा रहा है। कोदो-कुटकी जैसे मोटे अनाजों पर 1000 रुपये प्रति क्विंटल का अतिरिक्त बोनस सरकार की प्राथमिकता है।