किसानों को मिलेगा ₹2625 प्रति क्विंटल का भाव; एमपी में गेहूँ खरीदी के लिए लक्ष्य और बोनस दोनों बढ़े

किसानों को मिलेगा ₹2625 प्रति क्विंटल का भाव; एमपी में गेहूँ खरीदी के लिए लक्ष्य और बोनस दोनों बढ़े

मध्यप्रदेश सरकार ने किसानों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए इस वर्ष गेहूँ उपार्जन के लक्ष्य में बढ़ोतरी की है। खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अनुसार, इस साल 2585 रुपये प्रति क्विंटल के समर्थन मूल्य पर राज्य सरकार द्वारा घोषित 40 रुपये का अतिरिक्त बोनस जोड़कर किसानों से 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से गेहूँ खरीदा जा रहा है।

पंजीयन के आंकड़ों ने इस बार नया रिकॉर्ड बनाया है। पिछले साल की तुलना में 3.60 लाख अधिक किसानों ने इस बार पंजीयन में रुचि दिखाई है। सरकार ने भंडारण के लिए जूट और पीपी बैग्स की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की है। मंत्री ने आश्वस्त किया कि उपार्जित गेहूँ के सुरक्षित भंडारण के लिए साइलो और गोदामों में पूरी तैयारी है। अब तक 4.46 लाख मीट्रिक टन गेहूँ के विक्रय के लिए किसानों द्वारा स्लॉट बुकिंग की जा चुकी है, जो सुचारू खरीदी प्रक्रिया का संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *