असम, केरलम और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में गुरुवार को हुए विधानसभा चुनावों में मतदाताओं ने भारी उत्साह दिखाया। चुनाव आयोग द्वारा 10 अप्रैल की सुबह 8 बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार, इन राज्यों में मतदान के पिछले कई दशकों के रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए हैं।
- असम की ऐतिहासिक उपलब्धि: 1950 में राज्य के गठन के बाद से इस बार सबसे अधिक 85.91% मतदान दर्ज किया गया। इससे पहले 2016 में 84.7% वोटिंग हुई थी। राज्य की 126 सीटों पर 722 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला ईवीएम में कैद हो गया है।
- पुडुचेरी में नया कीर्तिमान: आजादी के बाद से पुडुचेरी में पहली बार 89.87% की रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग हुई। इसने 2006, 2011 और 2016 के 85% के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
- केरलम का प्रदर्शन: केरलम में 140 सीटों पर 78.27% वोटिंग हुई, जो 1987 (80.54%) के बाद पिछले 39 सालों में सबसे अधिक है।