मध्यप्रदेश में गेहूँ उपार्जन की तेज रफ्तार: अब तक 22 हजार टन से अधिक की खरीदी, इस वर्ष 78 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड लक्ष्य

मध्यप्रदेश में गेहूँ उपार्जन की तेज रफ्तार: अब तक 22 हजार टन से अधिक की खरीदी, इस वर्ष 78 लाख मीट्रिक टन का रिकॉर्ड लक्ष्य

मध्यप्रदेश में रबी विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी जोरों पर है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि अब तक प्रदेश के 5,220 किसानों से 22,521 मीट्रिक टन गेहूँ खरीदा जा चुका है। प्रदेश में इस वर्ष विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सरकार ने 78 लाख मीट्रिक टन गेहूँ उपार्जन का लक्ष्य रखा है, जो पिछले वर्ष की तुलना में एक लाख मीट्रिक टन अधिक है।

पंजीयन और स्लॉट बुकिंग के आंकड़े: इस वर्ष गेहूँ विक्रय के लिए रिकॉर्ड 19.04 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है, जो बीते वर्ष से 3.60 लाख अधिक है। अब तक लगभग 1.48 लाख किसान अपनी फसल बेचने के लिए स्लॉट बुक कर चुके हैं। इंदौर, उज्जैन, भोपाल और नर्मदापुरम संभागों में खरीदी 9 अप्रैल से शुरू हो चुकी है, जबकि शेष संभागों में यह प्रक्रिया 15 अप्रैल से प्रारंभ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *