जिले के उतई क्षेत्र से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ पुलिस की सजगता ने एक 5 वर्षीय मासूम की जान बचा ली। घटना की सूचना मिलते ही उतई थाना पुलिस ने बिना वक्त गँवाए सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने बच्ची को एक पुराने खंडहर के पास झाड़ियों में अचेत (बेहोश) अवस्था में बरामद किया।
पुलिस ने तत्काल मानवीय संवेदना दिखाते हुए बच्ची को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ समय पर मिले इलाज के कारण अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस प्रशासन के अनुसार, आरोपी पर POCSO एक्ट सहित छह अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। वर्तमान में विवेचना दल और SOC (Scene of Crime) की टीम साक्ष्य जुटाने में सक्रिय है।