राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज की जानकारी, प्रदेश में 16वीं जनगणना की प्रक्रिया शुरू

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्व-गणना पोर्टल पर दर्ज की जानकारी, प्रदेश में 16वीं जनगणना की प्रक्रिया शुरू

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल गुरुवार को लोक भवन में देश की 16वीं जनगणना की स्व-गणना प्रक्रिया में सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने आधिकारिक स्व-गणना पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से अपनी व्यक्तिगत और पारिवारिक जानकारियाँ दर्ज कर नागरिकों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत किया।

राज्यपाल को अवगत कराया गया कि मध्य प्रदेश में जनगणना का यह विशाल कार्य दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसमें राज्य के लगभग 1 लाख 60 हजार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। केंद्र सरकार ने इस बार ‘स्व-गणना’ की एक नई और अभिनव पहल की है, जिससे नागरिकों को सीधे इस प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर मिलेगा। इससे न केवल डेटा में पारदर्शिता आएगी, बल्कि त्रुटियों की गुंजाइश भी खत्म हो जाएगी।

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव श्री अनुपम राजन, राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी और भोपाल कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *