मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए बनेगा स्वास्थ्य का भविष्योनुमुखी रोडमैप; भोपाल में दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक शुरू

मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए बनेगा स्वास्थ्य का भविष्योनुमुखी रोडमैप; भोपाल में दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक शुरू

मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में ‘यूनिवर्सल हेल्थ कवरेज’ (UHC) और ‘सतत विकास लक्ष्यों’ (SDG) की प्राप्ति के लिए भोपाल में एक महत्वपूर्ण संयुक्त परामर्श बैठक आयोजित की गई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय उच्च स्तरीय बैठक के पहले दिन दोनों राज्यों के शीर्ष अधिकारियों ने शिरकत की।

बैठक में मध्यप्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने कहा कि विशेषज्ञों और प्रशासनिक अधिकारियों के साझा मंथन से एक व्यावहारिक मॉडल विकसित किया जाएगा। उन्होंने विश्वास दिलाया कि इस परामर्श से प्राप्त सुझावों को चरणबद्ध तरीके से प्रदेश में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव श्री विकास शील वर्चुअली शामिल हुए, जबकि भोपाल में अपर मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) श्री अशोक बर्णवाल और छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य सचिव सहित केंद्र सरकार के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *