मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर्स की अब होगी परफॉरमेंस रैंकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की विकास कार्यों की समीक्षा, कलेक्टर्स की अब होगी परफॉरमेंस रैंकिंग

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को मंत्रालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कमिश्नर्स और कलेक्टर्स के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। इस बैठक में ‘जल गंगा संवर्धन अभियान’ और ‘संकल्प से समाधान अभियान’ सहित सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया गया।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि किसी भी सरकारी अभियान की सफलता जनभागीदारी पर निर्भर करती है। उन्होंने कलेक्टर्स को निर्देश दिए कि वे मैदानी स्तर पर सक्रिय रहें, गांवों में रात्रि विश्राम करें और जनता की समस्याओं का मौके पर ही समाधान करें। प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही तय करने के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि अब पिछले एक वर्ष के कार्यों के आधार पर कलेक्टर्स की रैंकिंग की जाएगी।

बैठक में ‘ज्ञान भारतम ऐप’ पर भी चर्चा हुई, जिसमें अब तक 6.5 लाख से अधिक पांडुलिपियां अपलोड की जा चुकी हैं। शिक्षा के क्षेत्र में सांदीपनि विद्यालयों की सफलता और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार पर भी विशेष जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *