सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी माता-पिता के त्याग को न भूलें युवा: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

सफलता के शिखर पर पहुंचकर भी माता-पिता के त्याग को न भूलें युवा: राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को जीवन में संस्कारों और कृतज्ञता के महत्व का पाठ पढ़ाया है। बंसल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स के प्लेसमेंट ऑफर वितरण समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी सफलता का जश्न जरूर मनाएं, लेकिन इसके पीछे छिपे अपने माता-पिता के बलिदान और गुरुओं के मार्गदर्शन को कभी न भूलें। उन्होंने भावुक अपील करते हुए कहा कि वृद्धावस्था में माता-पिता की विशेष देखभाल करना हर संतान का परम कर्तव्य है।

राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नसीहत दी कि वास्तविक सफलता केवल ऊंचे वेतन या पद से तय नहीं होती, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करती है कि आप समाज और राष्ट्र निर्माण में क्या योगदान देते हैं। उन्होंने युवाओं से आग्रह किया कि वे गरीब और वंचित वर्ग के प्रति हमेशा संवेदनशील रहें और अवसर मिलने पर उनकी मदद के लिए तत्पर रहें। इस दौरान उन्होंने इंजीनियरिंग और फार्मेसी सहित विभिन्न क्षेत्रों के सफल छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र (प्लेसमेंट ऑफर सर्टिफिकेट) भी प्रदान किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *