ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अद्वैत लोक प्रदर्शनी और वेबसाइट का किया लोकार्पण

ओंकारेश्वर में ‘एकात्म पर्व’ का भव्य शुभारंभ: मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अद्वैत लोक प्रदर्शनी और वेबसाइट का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को ओंकारेश्वर के एकात्म धाम में आदि शंकराचार्य की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित पांच दिवसीय ‘प्रकटोत्सव’ का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ज्ञान और ध्यान की धरती मध्य प्रदेश ने सदैव धर्म और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार किया है। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर ‘एकात्म पर्व’ की शुरुआत की और ‘अद्वैत लोक’ एवं ‘अक्षर ब्रह्म’ प्रदर्शनी का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री ने इस दौरान अद्वैत दर्शन पर आधारित एक नई वेबसाइट (https://www.oneness.mp.gov.in/) और “वेदांतसिद्धान्तचन्द्रिका विथ उदग्र” पुस्तक का विमोचन भी किया। कार्यक्रम में द्वारका शारदा पीठ के जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वती सहित देश के प्रतिष्ठित संत उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में राज्य सरकार अंत्योदय और सनातन संस्कृति के सिद्धांतों पर चलकर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *