डायल-112 के जवानों ने दिखाई तत्परता, सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

डायल-112 के जवानों ने दिखाई तत्परता, सड़क हादसे में घायल युवक को अस्पताल पहुँचाकर बचाई जान

इंदौर के थाना राऊ क्षेत्र में सोमवार को पुलिस की डायल-112 सेवा ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक घायल युवक को समय पर अस्पताल पहुँचाया। घटना कैंट रोड, रंगवासा फाटा के पास की है, जहाँ एक तेज रफ्तार कार ने एक व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना की सूचना मिलते ही भोपाल स्थित राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम ने तत्काल क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मौके पर भेजा।

घटनास्थल पर पहुँचे प्रधान आरक्षक विनोद यादव, आरक्षक जितेंद्र असके और पायलट आकाश चौहान ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए एंबुलेंस का इंतजार करने के बजाय उसे अपनी एफआरव्ही-10 (FRV-10) गाड़ी में सुरक्षित लिया और बिना देरी किए जिला अस्पताल इंदौर पहुँचाया। पुलिस की इस त्वरित प्रतिक्रिया के कारण घायल युवक को समय पर उपचार मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *