आईपीएल के 13वें सीजन का आठवां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच आज अबु धाबी में खेला जाएगा। यह पहला मौका होगा, जब यूएई में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। इस सीजन के पहले मुकाबले में हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, केकेआर को उसके पहले मुकाबले में मुंबई ने हराया था। फिलहाल पॉइंट टेबल में यही दोनों टीमें हैं, जिनका खाता अब तक नहीं खुल सका है।
पिछले चार मुकाबलों की बात करें, तो हैदराबाद और कोलकाता के बीच बराबरी का मुकाबला रहा है। दोनों ने 2-2 मैच जीते हैं।
दोनों के बीच अब तक 17 मुकाबले हुए हैं। इसमें कोलकाता ने 10 जबकि हैदराबाद ने सात मैच जीते हैं। पिछले दोनों सीजन की बात की जाए तो दोनों टीमों के बीच हुए चार मैच में 2-2 की बराबरी रही है।