77.81 लाख से ज्यादा मरीजों का अभी इलाज चल रहा, इनमें 99% संक्रमितों में हल्के लक्षण, 1% की हालत गंभीर; दुनिया में अब तक 3.44 करोड़ केस

77.81 लाख से ज्यादा मरीजों का अभी इलाज चल रहा, इनमें 99% संक्रमितों में हल्के लक्षण, 1% की हालत गंभीर; दुनिया में अब तक 3.44 करोड़ केस

दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3.44 करोड़ से ज्यादा हो गया है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 2 करोड़ 56 लाख 49 हजार 759 से ज्यादा हो चुकी है। मरने वालों का आंकड़ा 10.27 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।

अभी 77 लाख 81 हजार 874 एक्टिव केस हैं। मतलब इन मरीजों का अभी इलाज चल रहा है। इनमें 99% यानी 77 लाख 81 हजार 874 मरीजों में संक्रमण का हल्का लक्षण पाया गया है, जबकि 1% यानी 66,054 मरीजों की हालत गंभीर है। इनमें भी सबसे ज्यादा 14,190 गंभीर मरीज अमेरिका और 8,944 भारत में हैं।

डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया संक्रमित
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और पत्नी मेलानिया ट्रम्प कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दोनों को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। गुरुवार को ट्रम्प की सीनियर एडवाइजर होप हिक्स संक्रमित पाई गईं थीं। पिछले दिनों उन्होंने राष्ट्रपति के साथ कई यात्राएं की थीं। इसके बाद राष्ट्रपति और उनकी पत्नी का भी कोरोना टेस्ट किया गया था। शुक्रवार को इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *