
दुनिया में संक्रमितों का आंकड़ा 3 करोड़ 55 लाख 25 हजार 695 हो गया है। राहत की बात है कि इनमें 2 करोड़ 67 लाख 22 हजार 410 लोग ठीक भी हो चुके हैं। अभी 77 लाख 59 हजार 778 मरीजों का इलाज चल रहा है। मरने वालों का आंकड़ा 10.43 लाख के पार हो चुका है। ये आंकड़े www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक हैं।
व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कायले मैकनी भी कोरोना पॉजिटिव पाई गईं हैं। उन्होंने सोमवार को इसकी घोषणा की। कायले ने ट्वीट किया- गुरुवार से लगातार उनकी रिपोर्ट निगेटिव आ रही थी। लेकिन, सोमवार को पॉजिटिव आई। हालांकि, कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। पिछले गुरुवार को व्हाइट हाउस प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उन्हें होप हिक्स (ट्रम्प की निजी सलाहकार) के बारे में नहीं पता था। अब वह क्वारैंटाइन रहकर काम करेंगी।
शुक्रवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी संक्रमित मिले थे, जिसके बाद उन्हें वॉल्टर रीड के मिलिट्री हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।