कोरोना मामलों को लेकर कल का दिन राहत देने वाला रहा। 16 अगस्त को कोरोना के 24,692 मामले दर्ज किए गए, 36,862 लोगों ने इस बीमारी को मात दी जबकि 438 संक्रमितों की मौत हो गई। नए केस का आंकड़ा 154 दिन बाद सबसे कम रहा। इससे पहले 15 मार्च को 24,437 नए केस आए थे। सोमवार को एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में भी 12,610 की गिरावट दर्ज की गई है। अब कुल 3.63 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है।
केरल में सोमवार को 12,294 केस दर्ज किए गए। यहां 26 जुलाई के बाद इतने कम केस सामने आए हैं। 26 जुलाई को यहां 11,568 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। महाराष्ट्र में भी बीते दिन 4,145 नए मामले दर्ज किए गए। यह 16 फरवरी को दर्ज किए गए 3,663 मामलों के बाद सबसे कम है।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 24,692
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,862
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 438
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.22 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.14 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.32 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.63 लाख