पिछले दिनों की गिरावट के बाद अब सोने-चांदी की चमक फिर बढ़ने लगी है। वायदा बाजार में आज दोपहर ढाई बजे MCX पर सोना 17 रुपए महंगा होकर 47,297 रुपए पर ट्रेड कर रहा है। हालांकि सर्राफा बाजार में आज सोने में मामूली गिरावट देखी गई है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सोना 36 रुपए सस्ता होकर 47,448 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है।
MCX पर दोपहर ढाई बजे चांदी 124 रुपए की बढ़त के साथ 63,350 रुपए पर ट्रेड कर रही है। हालांकि सर्राफा बाजार में ये 320 रुपए सस्ती होकर 63,657 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई है।
आज अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है। ये 1,789 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। इसी महने 8 अगस्त को ये 1,720 डॉलर के नीचे चला गया था। लेकिन इसके बाद इसने वापस रफ्तार पकड़ी है।