देश में गुरुवार को 36,592 कोरोना केस मिले और 36,451 लोग ठीक हुए। इस दौरान 543 मरीजों की मौत हुई। एक हफ्ते बाद मरने वालों की संख्या इतनी ज्यादा आई है। अच्छी खबर यह है कि एक्टिव केस में गिरावट का सिलसिला लगातार 6 दिन से जारी है। बीते दिन इसमें 408 की कमी आई। फिलहाल 3.57 लाख लोग इलाज करा रहे हैं। केरल के हालात अभी भी गंभीर बने हुए हैं। यहां गुरुवार को 21,116 नए पीड़ित मिले और 197 की मौत हुई। साथ ही 19,296 ठीक हुए।
देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में
- बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 36,592
- बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,451
- बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 543
- अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.23 करोड़
- अब तक ठीक हुए: 3.15 करोड़
- अब तक कुल मौतें: 4.33 लाख
- अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.57 लाख