जर्मनी में पिज्जा डिलीवर कर रहे हैं अफगानी IT मिनिस्टर

अफगानिस्तान के पूर्व IT मंत्री सैयद अहमद शाह सआदत जर्मनी में पिज्जा बेच रहे हैं। पिज्जा कंपनी की यूनिफॉर्म पहने हुए वह जर्मन शहर लीपजिग में साइकिल पर घूमकर पिज्जा डिलीवरी कर रहे हैं। तालिबान के अफगानिस्तान पर कब्जा करते ही वह देश छोड़कर जर्मनी चले गए थे। उन्होंने IT मंत्री रहते अफगानिस्तान में सेल फोन नेटवर्क को बढ़ावा दिया था।

अलजजीरा के हवाले से सआदत ने पिछले साल ही सूचना मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके और राष्ट्रपति गनी के बीच कई मसलों को लेकर मतभेद हो रहे थे। इस्तीफा देकर कुछ समय वे देश में ही रहे, लेकिन फिर जर्मनी चले आए। शुरुआत में सब अच्छे से चलता रहा, लेकिन पैसे की कमी होने के बाद उन्होंने पिज्जी डिलीवरी बॉय बनना तय किया। उनका कहना है कि डिलीवरी का काम करने में कोई शर्म की बात नहीं है।

एक जर्मन पत्रकार ने अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री की फोटो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है. पत्रकार ने पूर्व मंत्री से बातचीत भी की, जिसमें उन्होंने अफगानिस्तान के हाल और अपने बारे में बताया. सैयद अहमद शाह सआदत पिछले साल के आखिरी में अपने पद से इस्तीफा देकर जर्मनी चले आए थे. मुल्क छोड़ने के बाद उन्होंने कुछ समय अच्छे से बिताया, लेकिन जब पैसा खत्म होने लगा तो उन्हें जीवनयापन के लिए पिज्जा डिलीवरी बॉय का काम करना पड़ा. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *