भारत Vs इंग्लैंड तीसरा टेस्ट

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले (लीड्स) में खेला जा रहा है। तीसरे दिन दूसरी पारी में भारत ने 1 विकेट गंवाकर 50+ रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी इंग्लैंड से 300+ रन पीछे है।

लोकेश राहुल (8 रन) लंच से पहले आखिरी ओवर में आउट हो गए। उन्हें क्रेग ओवरटन ने जॉनी बेयरस्टो के हाथों कैच कराया। बेयरस्टो ने स्लिप में एक हाथ से राहुल का शानदार कैच पकड़ा। लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 129 रन बनाने के बाद से राहुल लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। इस दौरान उन्होंने 5, 0 और आज 8 रन की पारी खेली। टीम इंडिया को पहली पारी को भुलाकर अच्छी बैटिंग करनी होगी।

10वें ओवर में ओली रॉबिन्सन बॉलिंग कर रहे थे। ओवर की चौथी बॉल राहुल के पैर पर लगी। अपील पर ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था। DRS के लिए 15 सेकेंड का वक्त दिया जाता है। राहुल इस दौरान चर्चा के लिए रोहित के पास पहुंचे और उनसे बात की।

आखिरी कुछ सेकेंड में राहुल ने डिसीजन रिव्यू सिस्टम (DRS) का इस्तेमाल किया। रिव्यू में दिखा कि बॉल मिडल और ऑफ पर पिच हो रही थी और लेग स्टंप को मिस कर रही थी। अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और इस तरह राहुल बच गए।

इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 432 रन पर ऑलआउट हुई। भारतीय टीम ने पहली पारी में 78 रन बनाए थे। इस लिहाज से इंग्लैंड को 354 रन की बढ़त मिली है। मौजूदा स्थिति में टीम इंडिया के लिए मैच बचाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। अगर इस पोजिशन से भारतीय टीम मैच जीतना है तो उसे ऐसे कारनामे को अंजाम देना होगा जो टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी लीड खाने के बाद मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के नाम है। अगस्त 1992 में ऑस्ट्रेलिया ने कोलंबो टेस्ट में पहली पारी के आधार पर 291 रन की लीड हासिल की थी। इसके बावजूद कंगारू टीम ने मुकाबला 16 रन से जीत लिया। इस रिकॉर्ड से साफ है कि अब तक कोई भी टीम 300 या इससे अधिक रन की लीड खाने के बाद टेस्ट मैच नहीं जीत सकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *