इटली में 200 फीट ऊंची इमारत में लगी आग

इटली के मिलान शहर में रविवार को 200 फीट ऊंची 20 मंजिला इमारत में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की वजह से इमारत तो तबाह हो गई, लेकिन 15 दमकल से पहुंचे 50 फायर फाइटर्स की टीम ने डेढ़ घंटे में बिल्डिंग में फंसे 70 परिवारों को सुरक्षित निकाल लिया। हालांकि, उन्हें आग पर काबू पाने में करीब 8 घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

खास बात यह है कि दमकल कर्मियों ने फ्लैट्स के दरवाजे तोड़-तोड़कर देखा कि कहीं कोई शख्स फंसा हुआ तो नहीं है। कमांडर फेलिस इराका ने बताया कि धुएं के कारण 21 लोग बीमार हुए हैं। लेकिन किसी की हालत गंभीर नहीं है। यह इमारत 2021 विकास परियोजना का एक हिस्सा है।

रोम में गृह मंत्रालय के अधिकारी कारलो सिबिया ने कहा कि आग कैसे लगी, इसकी जांच चल रही है। पर ऐसा लगता है कि इमारत में आग का तेजी से फैलने का कारण थर्मल कवरिंग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *