घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपए महंगा हुआ

सरकारी तेल कंपनियों ने आज यानी 1 सितंबर को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली में बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। अब दिल्ली में 14.2 किलो का LPG सिलेंडर 884.50 रुपए का हो गया है। वहीं, 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में भी 75 रुपए का इजाफा किया गया है।

इससे पहले 17 अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की बढ़ोतरी की गई थी। यानी 15 दिन में ही गैर-सब्सिडी वाला सिलेंडर 50 रुपए महंगा हो चुका है।

दिल्ली में इस साल 1 जनवरी को LPG सिलेंडर की कीमत 694 रुपए थी। अब सिलेंडर की कीमत 884.5 रुपए है। यानी कि जनवरी से अब तक 190.50 रुपए घरेलू गैस सिलेंडर के दाम बढ़ गए हैं।

पिछले 7 सालों में घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) की कीमत दोगुनी होकर 884.50 रुपए प्रति सिलेंडर हो गई है। 1 मार्च 2014 को 14.2 किलो के घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 410.5 रुपए थी जो अब 884.50 रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *