रोनाल्डो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया:सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले फुटबॉलर बने

रोनाल्डो ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया:सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले फुटबॉलर बने

दुनिया के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ियों में शामिल पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने नया रिकॉर्ड बनाया है। वे इंटरनेशनल मैचों में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे ईरान के अली देई के 109 गोल से आगे हो गए हैं। उनके इंटरनेशनल गोल 111 हो गए हैं। वर्तमान में खेल रहा कोई भी अन्य इंटरनेशनल फुटबॉलर 100 के आंकड़े तक भी नहीं पहुंच पाया है।

ये रिकॉर्ड रोनाल्डो ने वर्ल्ड क्वॉलिफायर में आयरलैंड के खिलाफ बनाया है। इस मैच में पुर्तगाल ने आयरलैंड को 2-1 से हराया।

आयरलैंड के खिलाफ खेले गए वर्ल्डकप क्वॉलिफायर में क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दोनों गोल हेड से किए और मैच में 88 मिनट तक आयरलैंड से पीछे रहने वाली पुर्तगाल टीम को जीत दिलाई। मैच के 45 वें मिनट में आयरलैंड के जॉन ईगन ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से आगे कर दिया। उसके मैच के 89 वें मिनट में रोनाल्डो ने पुर्तगाल के लिए पहला गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। वहीं इंजरी टाइम में उन्होंने दूसरा गोल कर टीम को 2-1 से जीत दिलाई।

36 साल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने दो महीने पहले यूरो कप 2020 में सबसे अधिक गोल करने के अली देई के रिकॉर्ड की बराबरी की थी। वे यूरो कप में ओवरऑल सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी भी हैं। इस मामले में उन्होंने फ्रांस के पूर्व फुटबॉलर माइकल प्लातिनी का रिकॉर्ड तोड़ा था। प्लातिनी के 9 गोल हैं। रोनाल्डो ने 2004 यूरो कप में पुर्तगाल के लिए डेब्यू किया था। उन्होंने इसी टूर्नामेंट में अपना डेब्यू गोल भी दागा था। तब से लेकर अब तक वे 5 यूरो कप में 14 गोल कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *