कोरोना देश में

कोरोना देश में

देश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 45,624 नए मरीजों की पहचान हुई। 34,665 ठीक हुए और 355 की मौत हो गई। इस तरह एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या में 10,597 की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

यह लगातार दूसरा दिन था जब एक्टिव केस में 10 हजार से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को 10,365 एक्टिव केस बढ़े थे। देश में अब 3.93 लाख मरीजों का इलाज चल रहा है। यह आंकड़ा आज 4 लाख के पार हो सकता है।

केरल कोरोना हॉटस्पॉट, देश के 76% केस यहीं
केरल देश का इकलौता राज्य है, जहां कोरोना के मरीज तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां एक दिन में मिलने वाले नए मरीजों की संख्या 32 हजार को पार कर गई है। मौतों में महाराष्ट्र आगे है। यहां एक दिन में सबसे ज्यादा 183 मौतें दर्ज की गई हैं। दरअसल, बुधवार को देश में करीब 46 हजार मरीज मिले और 509 मौतें दर्ज की गईं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 32,694 केस (करीब 76%) सिर्फ केरल में ही मिले, जबकि 173 मौतें दर्ज की गईं

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में…

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 45,624
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 34,665
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 355
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.29 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.20 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.39 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.97 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *