शेयर बाजार फ्लैट बंद

बाजार लगातार दूसरे दिन यानी बुधवार को मामूली कमजोरी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 29 पॉइंट गिरकर 58,250 पर और निफ्टी 8 पॉइंट फिसलकर 17,353 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान बाजार में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। सेंसेक्स निचले स्तर से 325 अंक सुधरा वहीं निफ्टी 100 पॉइंट सुधरा। इससे पहले सेंसेक्स 58,350 और निफ्टी 17,375 अंक पर खुला था।

सेंसेक्स के 30 में से 15 शेयर्स तेजी के साथ जबकि 15 शेयर्स कमजोरी के साथ बंद हुए। जिसमें कोटक बैंक के शेयर 2.94% और NTPC, टाइटन के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं नेस्ले इंडिया के शेयर में 2.44% की गिरावट रही।

NSE पर IT इंडेक्स 0.78% गिरकर और ऑटो इंडेक्स 0.52% गिरकर बंद हुआ। IT इंडेक्स में विप्रो के शेयर में 1.68% की गिरावट रही। ऑटो इंडेक्स में एक्साइड इंडिया के शेयर में 1.43% की गिरावट देखने को मिली। बाजार को बैंकिंग शेयर्स का सपोर्ट मिला। PSU और प्राइवेट बैंक के शेयर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया।

BSE पर 3,343 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,812 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,366 शेयर्स लाल निशान पर बंद हुए। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 254 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार को सेंसेक्स 17 अंक गिरकर 58,279 पर और निफ्टी 16 अंक फिसलकर 17,362 पर बंद हुआ था।

यूनियन कैबिनेट की बैठक में टेक्सटाइल सेक्टर के लिए प्रॉडक्शन लिंक्ड इनसेंटिव (PLI) स्कीम को भी मंजूरी दी गई है। सरकार टेक्सटाइल के प्रॉडक्शन को बढ़ावा देने के लिए अगले पांच साल में 10,683 करोड़ रुपए खर्च करेगी। उसने इसमें खासतौर पर मैनमेड और टेक्निकल टेक्सटाइल इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर फोकस किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *