कंगना रनोट का हॉलीवुड पर निशाना

फिल्म ‘थलाइवी’ के लिए हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हुई थी, जिसमें कंगना रनोट ने हॉलीवुड फिल्मों पर अपनी राय साझा की और ग्लोबल मोनोपली पर बात भी की। साथ ही उन्हें लगता है कि हॉलीवुड फिल्मों को डिस्करेज करने की जरूरत है जो ‘आत्मनिर्भर भारत’ बनाने में भी मदद करेगा।

कंगना ने अपने स्टेटमेंट में लिखा, “हॉलीवुड में ग्लोबल मोनोपली को क्रिएट कर के दूसरी इंडस्ट्रीज को नुकसान पहुंचाया है। वो हमारी स्क्रीन पर कब्जा कर रहे हैं। हम मलयालम फिल्म के डब वर्जन के बजाय लायन किंग या जंगल बुक के डब वर्जन को देखेंगे। हमें पहले अपनी फिल्मों को एंजॉय करने की जरूरत है, चाहे वह मलयालम, तमिल, तेलुगु या पंजाबी हो। हमें अपने लोगों और अपनी इंडस्ट्री को अपनी प्रायोरिटी देनी चाहिए और हॉलीवुड फिल्मों को कम देखना चाहिए। यह एक आत्मनिर्भर भारत बनाने का तरीका है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *