गुजरात के नए CM की रेस

गुजरात के नए CM की रेस

गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी की भी शनिवार को विदाई हो गई। इस बदलाव के पीछे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को बड़ा कारण बताया जा रहा है। अब अहमदाबाद में आज भाजपा विधायक दल की बैठक दोपहर 3 बजे बुलाई गई है, जिसमें नए CM का नाम तय होगा। इससे पहले पर्यवेक्षक के तौर पर अहमदाबाद पहुंचे केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के घर पहुंचकर चर्चा की है।

गुजरात के नए CM की रेस में दादरा नगर हवेली, दमन-दीव और लक्षद्वीप के प्रशासक प्रफुल्ल खोड़ाभाई पटेल, गुजरात के उप-मुख्यमंत्री नितिन पटेल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया आगे बताए जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और गुजरात भाजपा के अध्यक्ष सीआर पाटिल के नाम की भी चर्चाएं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि दो डिप्टी CM बनाने का फैसला भी लिया जा सकता है। हालांकि डिप्टी CM के लिए किस-किस के नाम की चर्चा है, ये साफ नहीं हो पाया है।

इस्तीफे के बाद रुपाणी ने कहा कि अब जो भी जिम्मेदारी मिलेगी उसका निर्वहन करेंगे। हम प्रदेश के चुनाव नरेंद्र मोदी जी की अगुआई में लड़ते हैं और 2022 का चुनाव भी उन्हीं की अगुआई में लड़ा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *